उत्तराखण्डक्राइम

पुलिस की पिटाई करने वाली जज के खिलाफ दारोगा ने दर्ज किया मुकदमा, जाने क्या है मामला

देहरादून। जन केसरी
पुलिस की पिटाई करने वाली महिला जज के खिलाफ आखिरकार मुकदमा दर्ज हो ही गया। एक दारोगा ने महिला जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आखिर ये नौबत क्यों आई, इसके बारे में आईए जानते हैं।
यह मामला देहरादून के प्रेमनगर थानाक्षेत्र का है। इसी माह 11 को दो छात्र गुटों में ब्वॉयज हॉस्टल के सामने मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में दोनों छात्र गुट फिर से आमने सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्र गुटों को थाने में लाकर पूछताछ कर रही थी। इतने में एक छात्र की मां थाने पहुंच गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी मोबाइल से वीडियो बना रहा था। यह देखकर महिला ने उसे वीडियो बनाने से मना किया। लेकिन पुलिसकर्मी अपनी डयूटी कर रहा था, और उसने वीडियो बनाना बंद नहीं किया। इतने में महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने पुलिस की पिटाई कर दी। बाद में पता चला कि पिटाई करने वाली महिला उत्तर प्रदेश के उन्नाव में परिवार न्यायालय में जज के पद पर तैनात है। इसी का धौंस दिखाते हुए महिला जया पाठक ने पुलिस की पिटाई की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शुक्रवार को प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने महिला जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दोनों छात्र हो चुके हैं निलंबित
रोहन पाठक पुत्र देवेश पाठक निवासी गोमती नगर उत्तर प्रदेश एवं प्रभात आर्य पुत्र रामनारायण आर्य निवासी डिफेंस कालोनी मेरठ के बीच मारपीट हुई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया था। वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी ने मारपीट के बाद दोनों छात्रों को निलंबित कर दिया था। बता दें कि रोहन पाठक की मॉ जया पाठक जज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button