अजब-गजब

Omg! डेढ़ लाख बच्चों का बाप, पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे

हरियाणा। जन केसरी
क्या आप सोच सकते हैं कि कोई डेढ़ लाख बच्चों का बाप कैसे हो सकता है। लेकिन यह कड़वी सच है। प्रतिभा और हुनर के बल पर सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान पशु भी नाम कमा सकते हैं। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में नौ करोड़ रूपये की कीमत वाले वाले युवराज रहते हैं। यह युवराज अभीतक डेढ़ लाख बच्चों के पिता बन चुके हैं। यह नाम किसी इंसान का नहीं है बल्कि युवराज एक पालतु भैंस का है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कुरूक्षेत्र में कर्मवीर नाम का एक व्यक्ति है। जिसने इसे पाल रखा है। बेटे की तरह वह अपने युवराज से प्यार करता है। लगभग पांच फीट के युवराज का वजन है 1500 किलोग्राम। यह युवराज करीब आठ साल का है। कर्मवीर सिंह ने बताया कि हाल ही में करनाल पशु मेले में दिल्ली और हरियाणा के पशु व्यापारियों ने इसकी कीमत करीब नौ करोड़ रूपये तक लगाई थी। लेकिन कर्मवीर ने भैंसे युवराज को बेचने से इंकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि मुर्राह नस्ल के वीर्य की मांग पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों में है। इसमें अदभूत प्रजनन शक्ति है। जिसके कारण इसके वीर्य की एक डोज 300 रूप्ये तक में बिकती है। यह खाने में रोजाना लगभग 20 लीटर दूध, फल, सब्जियां आदि खाता है। इसके अलावा भी इस युवराज में कई खुबियां है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button