उत्तर प्रदेशबिहार

पटना में एसएसपी ने अभिषेक कुमार सिंह के कंधे पर लगाए दो स्टार

पटना, जन केसरी। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद राज्य भर में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) से अवर निरीक्षक (SI/दारोगा) के पद पर प्रमोट हुए पुलिस अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी (स्टार लगाने का समारोह) आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में पटना में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा और एसपी ट्रैफिक सागर कुमार ने पुलिस अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। आयोजित सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी और एसपी ट्रैफिक ने एक छोटे से गांव झझोर, थाना गुठनी जिला सिवान बिहार के ASI अभिषेक कुमार सिंह (राजेश सिंह )पुत्र स्व. वंश बहादुर सिंह को भी दो स्टार लगाते हुए सम्मानित किया। इधर, दारोगा बनने के बाद अभिषेक सिंह के परिजनों एवं रिश्तेदारों में ख़ुशी की लहर हैं। परिजन लगातार अभिषेक सिंह ( राजेश सिंह ) को फोन कर बधाई दे रहे हैं।

बता दें की बिहार पुलिस ने कुल 6,800 एएसआई को कार्यकारी प्रभार के तहत एसआई के पद पर प्रोन्नति दी है। इसी क्रम में पटना जिले समेत सीवान, बगहा, समस्तीपुर, लखीसराय और भागलपुर जैसे विभिन्न जिलों व थानों में एसपी, एसएसपी और एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया है। इस प्रमोशन से थानों में अनुसंधान पदाधिकारियों (IO) की संख्या बढ़ेगी, जिससे लंबित मामलों की जांच में तेजी आएगी।

छेत्र के बने पहले दारोगा

क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है इस इलाके से अभिषेक कुमार सिंह पहले ऐसे पुलिस अधिकारी हैं जो दरोगा बने हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button