शिक्षा

कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक में अंतर-पॉलीटेक्निक तकनीकी प्रतियोगिता शुरू

रुड़की। कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक में गुरुवार को दो दिवसीय अंतर-पॉलीटेक्निक तकनीकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें हरिद्वार और देहरादून के करीब 18 संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व छात्र एवं आयशा के निदेशक लेखराज शर्मा और प्रबंध समिति अध्यक्ष सेवानिवृत्त विंग कमांडर मोहित गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में डिप्लोमा के तीनों वर्षों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें तकनीकी सोच विकसित करने, व्यावहारिक समाधान तैयार करने और उद्योगों के अनुरूप कौशल व नेतृत्व क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि लेखराज शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। मोहित गर्ग ने तकनीकी ज्ञान को राष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट सदस्य अजय दिगंबर जैन ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान और कौशल में वृद्धि होती है। इस दौरान शिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button