
जेपी अग्रवाल का रुड़की पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जेपी अग्रवाल का रुड़की पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रुड़की। मंगलौर में आयोजित कौमी एकता मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल का बुधवार को रुड़की पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मलकपुर चुंगी स्थित कैंप कार्यालय में कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जेपी अग्रवाल को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। जेपी अग्रवाल दिल्ली से पांच बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। इस दौरान जेपी अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई और आर्थिक दबाव से परेशान है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल का रुड़की आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर आदित्य राणा, कलीम खान, उमर गाजी, मकसूद हसन, एडवोकेट जसविंदर, नीरज अग्रवाल, सुशील कश्यप, दीपक चंचल, परवेज अहमद, हेमेंद्र चौधरी, सुभाष सैनी और भूपेंद्र दीवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



