उत्तराखण्डदेहरादून

मकतूलपुरी में भू-धंसाव और सीवर फॉल्ट का विशेषज्ञ ने किया निरीक्षण

 रुड़की, जन केसरी । मकतूलपुरी और गणेशपुर क्षेत्र में पिछले करीब सात-आठ वर्षों से भू-धंसाव, बड़े गड्ढे, मकानों में दरारें और सीवर चैंबर टूटने की समस्या बनी हुई है। समस्या के तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिए जल संस्थान की टीम ने वरिष्ठ सिविल विशेषज्ञ कंसल्टेंट अटेलगर के साथ मौके का निरीक्षण किया। जल संस्थान के सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने बताया कि समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए सीवर लाइन की गहराई तक एक स्थान पर खुदाई कर जांच की गई। प्रथम दृष्टया सीवर लाइन के कप्लर में नाले और स्टॉर्म ड्रेनेज का पानी जाने के साथ मिट्टी के प्रवेश के संकेत मिले हैं। इससे सीवर लाइन की गुणवत्ता और संरचना प्रभावित होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ अटेलगर ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी दिशा-निर्देश दिए हैं। समस्या के बड़े स्तर पर होने के कारण इसकी विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद सीवर लाइनों के रीहैबिलिटेशन की कार्ययोजना तैयार कर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। जल संस्थान की ओर से क्षेत्र में 24 घंटे डिवाटरिंग का कार्य कराया जा रहा है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। विशेषज्ञ ने सुरक्षा उपायों का पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि समस्या गंभीर है, लेकिन इसका स्थायी समाधान किया जाएगा। फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button