राष्ट्रीय

देश मना रहा है 69वां गणतंत्र दिवस

नई दिल्ली। आज देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत अपने 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक धरोहर और विविधताओं का प्रदर्शन करेगा। भारतीय इतिहास में पहली बार आसियान के दस देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य अफसर आसियान का झंडा लेकर चलेंगे।

राजपथ पर परेड में विभिन्न राज्यों, मंत्रलयों, आल इंडिया रेडियो समेत 23 झांकियां होंगी। 1967 में स्थापित आसियान में थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई हैं। इन सभी देशों के नेताओं के मुख्य अतिथि बनने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही ऐतिहासिक और अभूर्तपूर्व करार दे चुके हैं। 123 खूबसूरत झांकियों में पहली बार आल इंडिया रेडिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात पर भी झांकियां होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button