
रक्षा संकल्प कार्यक्रम में महिलाओं ने बांधी राखियां, चेरब जैन ने भेंट किए उपहार
रुड़की, जन केसरी । साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चेरब जैन की ओर से रक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष सरीन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भाजपा नेता चेरब जैन को राखियां बांधीं। इस दौरान भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। चेरब जैन की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।चेरब जैन ने कहा कि रक्षा संकल्प कार्यक्रम केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. मधु सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष सरीन ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर नीलकमल शर्मा, रिशु वर्मा, सीमा, प्रतिभा चौहान, हेमा बिष्ट, रश्मि चौधरी, कविता रावत, संगीता, रीना अग्रवाल, बीरमती देवी, पूनम देवी, सुनीता गोस्वामी और पारुल भाटिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।




