क्राइमराष्ट्रीय

बिहार की शर्मनाक घटनाः अधेड़ से चटवाया थूक, चप्पल से पीटा

बिहार । जन केसरी
बिहार में फिर से एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। मामूली बात पर एक अधेड़ को भरी पंचायत में थूक चटवाते हुए उसे महिलाओं के द्वारा चप्पल से पीटा गया। इस घटना की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
यह घटना अजनौरा गांव जिला नालंदा बिहार की है। चार दिन पहले शाम को आठ बजे के करीब महेश ठाकुर शौच के लिए बाहर जा रहा था। रास्ते में सुरेंद्र यादव का दालान है। उसने दरवाजे से थोड़ा अंदर जाकर खैनी मांगने के लिए आवाज दी। घर से अंदर से सुरेंद्र यादव की पत्नी से पूछा कौन हो और क्या चाहिए। युवक ने कहा कि यादव जी से थोड़ी खैनी चाहिए। महिला ने उसे मना कर दिया। इसके बाद वह युवक चला गया। दीपावली की पूर्व संध्या पर महेश ठाकुर अपने सैलून पर बैठा हुआ था। इसी बीच उसे पंचायती से बुलावा आया। यह कहा कि धर्मेंद ठाकुर ने बुलाया है। वह पंचायती में पहुंचा। मुखिया दयानंद माझी की उपस्थिति में पंचों ने उसके खिलाफ आरोप लगाया कि वह बिना अनुमति सुरेेंद्र यादव के घर में घुसा था। इसके लिए सबसे सामने थूक कर चाटना होगा। महिलाओं को चप्पल से पीटने के आदेश दिए गए। सजा के बाध्य युवक को यह आदेश पालन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। इसकी फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। इसकी जांच बैठा दी गई है। उधर मुखिया सहित अन्य सभी फरार चल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button