उत्तराखण्डदेश-विदेशराष्ट्रीय

आज देश को मिलेंगे 409 जांबाज अफसर, उत्तराखंड की धाक बरकरार

देहरादून। जन केसरी
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होने वाले कैडेटों में इस बार भी उत्तरप्रदेश टॉप वन पर है। शनिवार को होने वाली पीओपी में यूपी से सबसे ज्यादा 76 कैडेट पास आउट होंगे। जबकि कम जनसंख्या के बावजूद उत्तराखंड की धाक इस बार भी बरकरार है। राज्य के 38 जांबाज भारतीय सेना में अफसर बनेंगे।
इस बार देश को 409 सेना अफसर मिलेंगे। जबकि 78 विदेशी कैडेट भी आज पास आउट होंगे। पासआउट होने वाले कैडेटों के हिसाब से टॉप पर पर यूपी, दूसरे नम्बर पर हरियाणा (58 कैडेट) और तीसरे नंबर पर उत्तराखंड (38 कैडेट) है। हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड जांबाज अफसर देने में नंबर वन पर है। इस बार दिल्ली के 22, बिहार 25 और झारखंड के पांच कैडेट सेना में शामिल हो रहे हैं।
अन्य राज्यों के इस बार की कैडेट सूची
आंध्रप्रदेश 6, असम 5, बिहार 25, चंडीगढ़ 2, छतीसगढ़ के 4, दिल्ली के 22, गुजरात के 2, हरियाणा के 58, हिमाचल प्रदेश के 18, जम्मू-कश्मीर के 9, झारखंड के 5, कर्नाटक के 15, केरल के 6, मध्यप्रदेश के 19, महाराष्ट्र के 24, मणिपुर के 6, नागालैंड से एक, ओडिशा के 4, पंजाब के 24, राजस्थान के 23, तमिलनाडू के 2, तेलंगना से 5, उत्तरप्रदेश के 76, उत्तराखंड के 38, पश्चिम बंगाल के 6 , मिजोरम के एक कैडेट हैं। ये सभी कैडेट शनिवार को पीओपी के बाद सेना की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे। इनमें नेपाल के भी तीन कैडेट शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button