उत्तराखण्डराष्ट्रीय

छठ की तैयारियां शुरू, बाजार में रौनक

 

देहरादून। जन केसरी
शहर में छठ की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई है। छठ के सामान से बाजार सजने लगा है। तमाम संगठन छठ महोत्सव को शानदार बनाने के लिए छठ घाटों की सफाई सहित अन्य व्यवस्था शुरू कर दी है।
इसी माह 26 अक्तूबर को छठ पूजा मनाया जाएगा। छह पूजा बिहार का प्रसिद्ध और सबसे बड़ा त्योहार है। यह त्योहार तमाम अलग-अलग राज्यों में भी मनाया जाता है। इसी क्रम में देहरादून का बाजार छठ के सामान से सजने लगा है। बाजार में रौनक दिखने लगी है। हनुमान मंदिर चौक के आसपास के बाजार में छठ के ज्यादातर सामान आ गए हैं। देहरादून में बिहारी महासभा, पूर्वा सांस्कृतिक मंच एवं ब्रहम्पुरी छठ संगठन की ओर से प्रमुख रूप से छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हजारों की संख्या में लोग छठ घाट पर पूजा करने पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों पर सफाई, लाइट, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, चाय, दूध सहित अन्य की व्यवस्था कैसे होनी है, इसको लेकर बैठकें हो रही हैं। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के महासचिव सुभाष झा ने बताया कि इस बार 12 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
इन घाटों पर छठ पूजा
टपकेश्वर मंदिर, रायपुर, मालदेवता, हरबंशवाला ( बसंत विहार), भंडारी बाग (रेलवे स्टेशन के पीछे), नत्थनपुरा, पुलिया नंबर छह, ब्रहम्पुरी, डाकरा, तपोवन रायपुर, नेहरूग्राम आदि जगह छठ घाट की व्यवस्था की जा रही है।
बिहारी महासभा ने जारी किया कार्यक्रम विवरण
बिहारी महासभा की ओर से रविवार को शाम तीन बजे टपकेश्वर मंदिर परिसर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। 24 अक्तूबर को नहाय खाय और घाट सफाई, सुबह दस से दो बजे तक। उसके बाद दोपहर में कद्दू भात खाया जाएगा। 25 को खरना सभा के व्रतियों के आवास पर, 26 को पहला अर्ध्य, 27 को दूसरा अर्ध्य सुबह पांच बजे किया जाएगा। यह जानकारी बिहारी महासभा के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने दी। गोविंदगढ़ क्षेत्रवासियों में इस त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button