क्राइम
सौतेली मां ने चार घंटे में किए बेटी के शव के दो टुकड़े
देहरादून। जन केसरी
सौतेली मां ने सो रही बेटी के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या की। पत्थर दिल बनी सौतेली मां का कलेजा इतने से नहीं भरा और उसने फिर खुंखरी से बेटी के शव के दो टुकड़े कर दिए। ताकि वह शव को ठिकाने लगा पाए। शव के टुकड़े करने में उसे चार घंटे का वक्त लगा, लेकिन शव को घर से बाहर ले जाने का साहस नहीं जुटा पाई।
अंसारी रोड पर सामने आए दिल-दहलाने वाले हत्याकांड में सौतेली मां का वह चेहरा सामने आया है, जो आमतौर पर हॉरर कहानियों में पढ़ने को मिलता है। मां मीनू कौर और बेटी प्राप्ति के बीच बात-बात पर तकरार होती थी। कई बार तो झगड़ा इस कदर बढ़ जाता था कि दोनों में हाथापाई भी होती थी। लेकिन छह फरवरी की रात को झगड़े के बाद प्राप्ति बगैर खाना खाए सो गई। मां का गुस्सा बेटी के इस तरह सोने के बाद भी शांत नहीं हुआ। उसने रात ए एक बजे सोई बेटी के सिर पर ईंट से कई वार किए। इसके बाद शव को उठाकर बाथरूम में डाल दिया। फिर रात में ही खुंखरी से शव को काटने लगी और उसने चार घंटे में कमर से शव के दो टुकड़े कर दिए। यही वो माँ है। जिसने मर्डर किया।