क्राइम

शव के साथ सो रहे थे भाई-बहन, आगे जो हुआ पढ़कर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली। जन केसरी
राजधानी दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। लेकिन यह सच्चाई है कि एक वैज्ञानिक के शव के साथ पिछले सात दिन से भाई-बहन रह रहे थे। मामले का खुलासा हुआ होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
दिल्ली के पूसा इलाके की यह घटना है। मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को न्यूक्लियर साइंस डिपार्टमेंट के कुछ स्टॉफ के सदस्य वैज्ञानिक से मिलने गए,लेकिन  वैज्ञानिक की बहन ने उनको घर में घुसने नहीं दिया। संदेह होने पर कर्मचारियों ने जब पुलिस को बुलाया तो कमरे के एक बेड पर वैज्ञानिक का सड़ा हुआ शव देख हर कोई विचलित हो गया।
जानकारी के अनुसार यशवीर सूद न्यूक्लियर साइंस डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पद पर थे और साल 2015 में ही रिटायर हुए थे। उनके साथ भाई हरीश और बहन कमला भी रहते थे। दोनों ही मानसिक रूप से कमजोर बताए जा हैं। बताया जाता है कि जब से यश्वीर सूद रिटायर हुए हैं उन्होंने अपनी ग्रैचुटी और पेंशन के पैसे निकाले ही नहीं।  भाई-बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त थे इसलिए ज्यादातर वह घर के अंदर ही रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और यशवीर के भाई और बहन को इबहास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे सामने आई घटना

इसी संबंध में उनसे बात करने के लिए कुछ कर्मचारी गुरुवार की सुबह उनके घर पहुंचे। घर का दरवाजा कमला ने खोला। कर्मचारियों ने जब कमला से वैज्ञानिक यशवीर से मिलने की बात कही तो उसने सभी कर्मचारियों को वहां से चिल्लाते हुए वहां से भगा दिया। कमला का यह बर्ताव कर्मचारी समझें नहीं और उन्हें घर से समझ में नहीं आया। घर के अंदर से काफी बदबू भी आ रही थी और कमला काफी परेशान दिख रही थी। इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button