उत्तर प्रदेशक्राइम

सेना के मेजर को हनी ट्रैप में फंसा किया ब्लैकमेल, निजी जानकारियां वायरल

लखनऊ। Army Major Trapped In Honey Trap सेना के मेजर के साथ हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। लखनऊ में तैनात तेलंगाना निवासी मेजर को ब्लैकमेल कर महिला ने रुपयों की मांग की। रकम नहीं देने पर आरोपित महिला ने मेजर की निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी। मेजर के मुताबिक लखनऊ पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट के निर्देश पर कैंट कोतवाली में एफआइआर दर्ज की गई है। कैंट पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

देशद्रोह के आरोप में फंसाने की दी धमकी

  • मेजर का कहना है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बचपल्ले, तेलंगाना निवासी साक्षी उर्फ चंदना जैन ने उनसे बातचीत शुरू की थी।
  • मेजर तब नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर महिला ने उन्हें झांसे में लेते हुए नीट परीक्षा के परिणाम में नंबर बढ़वाने की बात कही।
  • महिला ने कहा कि उसकी ऊपर सेटिंग है और वह ऐसा करवा देगी। यह सुनकर मेजर ने महिला को इंकार करते हुए उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।
  • कुछ समय बाद महिला ने उनसे दोबारा संपर्क कर दो लाख रुपयों की आवश्यक्ता बताई। मेजर ने उसे रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद भी साक्षी नहीं मानी।
  • साक्षी ने फिर से संपर्क किया और ढ़ाई लाख रुपये मांगे। मेजर ने इस बार भी इंकार कर दिया। इसके बाद साक्षी ने धमकी देना शुरू कर दिया।
  • साक्षी ने कहा कि वह मेजर की जिंदगी बर्बाद कर देगी। इसके बाद उसने अलग ईमेल आइडी से सेना के उच्चाधिकारियों को मेल भेजा।
  • मेल में साक्षी ने मेजर की निजी जानकारियां साझा की। साक्षी ने मेल में लिखा कि मेजर ने उसे सेना की गोपनीय जानकारियां दी हैं। यही नहीं उसने मेजर पर ही देशद्रोह का आरोप भी लगा दिया।

साक्षी जैन उर्फ चंदना जैन ने मेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

आरोपित महिला ने मेजर पर 86 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया। परेशान होकर मेजर ने कैंट पुलिस और अन्य अधिकारियों से शिकायत की। आरोप है कि उनकी एफआइआर नहीं लिखी गई तो उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर साक्षी जैन उर्फ चंदना जैन और अभिषेक रेड्डी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार सिंह के मुताबिक मामले की जानकारी सेना के अधिकारियों को दे दी गई है। छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button