उत्तराखण्ड
दीवार ढहने से महिला और तीन वर्षीय बच्ची घायल

देहरादून। जन केसरी
रायपुर थाना क्षेत्र में बारिश के कारण ढांग का मलवा आने से एक मकान की दीवार गिर गई। इस मलबे में एक महिला समेत तीन वर्षीय बच्ची दब गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकालते हुए निजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
रायपुर थानाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे के करीब सूचना मिली कि एमडीडीए कॉलोनी परिसर में स्थित उत्तराखंड विहार में ढांग का मलवा आने से एक मकान की दीवार ढह गई। जिसमें एक बच्ची और एक महिला मलबे में दब गई है। पुलिस ने सीमा (30) पत्नी सोनू और निधि (3) पुत्री अमर कुमार निवासी उत्तराखंड विहार को मलबे से बाहर निकाला।