उत्तराखण्डदेहरादून
कैंट बोर्ड लंढौर अब कहलाएगा रामगीर


देहरादून , जन केसरी । छावनी परिषद लंढौर का नाम बदलकर “छावनी परिषद रामगीर” किए जाने का प्रस्ताव सामने आया है। यह निर्णय भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और महानिदेशक रक्षा संपदा (DGDE) के निर्देशों के क्रम में लिया गया है, जिसमें औपनिवेशिक काल से जुड़े नामों के पुनर्नामकरण की प्रक्रिया जारी है। परिषद की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, इस प्रस्ताव पर आम जनता, संस्थाओं और संबंधित पक्षों से आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। इच्छुक व्यक्ति 7 दिनों के भीतर लिखित रूप में अपने सुझाव कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।





