
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला: भाजपा के इन दिग्गज नेताओं का अब क्या होगा…. हरिद्वार में दर्ज हुआ मुकदमा
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला: हरिद्वार के 19 शिक्षण संस्थानों पर मुकदमा, एसएसपी ने गठित की एसआईटी
देहरादून, जन केसरी । केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में कथित अनियमितताओं के मामले में हरिद्वार जिले के 19 स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसआईटी का गठन कर पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
जांच वर्ष 2021-22 और 2022-23 की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़ी है। आरोप है कि छात्रवृत्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेजों और अनियमित प्रक्रियाओं के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति ने हरिद्वार, भगवानपुर, लक्सर और रुड़की क्षेत्र के संबंधित संस्थानों की जांच कर रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका सामने आने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इशिता रावत की तहरीर पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि एसआईटी पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करेगी।
इन 19 शिक्षण संस्थानों पर दर्ज हुआ मुकदमा
गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल, सहदेवपुर
एम.जी. पब्लिक स्कूल, अहमदपुर ग्रांट
ए.एस.एन. इंटर कॉलेज, धीरवाली (ज्वालापुर)
सैनी प्राइवेट आईटीआई, बहादराबाद
जय भारती प्राइवेट आईटीआई, पथरी
एसबीएन प्राइवेट आईटीआई, टक्कर
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, मुस्तफाबाद
विश्व भारती पब्लिक स्कूल, गाडोवाली
मदरसा नूर-उल-हसन, हरिद्वार
जय भारत पब्लिक स्कूल, बिंदुखड़क
हिंदू आईटीआई, भगवानपुर
रेडियंस एकेडमी, नेहन्दपुर सुथारी (लक्सर)
रामतीर्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रहमतपुर (रुड़की)
रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुहाना
महर्षि दयानंद प्राइवेट आईटीआई, धनौरी
संस्कृति पब्लिक स्कूल, भौरी (रुड़की)
फीनिक्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड बिजनेस, कॉलेज इमलीखेड़ा (रुड़की)
एसडीपीसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रुड़की
ओम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, बढ़ेड़ी राजपूताना (रुड़की)
भाजपा नेताओ की राजनीति भविष्य दांव पर
देहरादून। केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में कथित अनियमितताओं के मामले में हरिद्वार जिले के 19 स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सिडकुल थाने में दर्ज मुकदमे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जिन शिक्षण संस्थानों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ है इनमें कई भाजपा के दिग्गज नेता भी शामिल है जो इन शिक्षण संस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। यह नेता अपना करियर राजनीति में चमकाने की चाहत रखते हैं। इनमें ओम इंस्टीट्यूट से मुनीश सैनी, फोनिक इंस्टीट्यूट से चैरब जैन, आरआईटी से सत्येंद्र गुप्ता आदि शामिल है। अगर आरोप सही पाए गए तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में कई दिग्गज नेता व शिक्षण भूमिया सलाखों के पीछे रहेंगे।




