अजब-गजब

दुल्हन करती रही बारात का इंतजार, पुराने फर्नीचर देख दूल्हे ने शादी करने से किया इनकार

Listen to this article

हैदराबाद। हैदराबाद से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने बारात ले जाने से मना कर दिया क्योंकि उसे दहेज में पुराना फर्नीचर दिया गया था। दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दुल्हन का परिवार बारात का करता रह गया इंतजार

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 25 वर्षीय मोहम्मद जाकिर एक बस ड्राइवर है और उसका निकाह 22 साल की हीना फातिमा के साथ तय किया गया था। निकाह वाले दिन यानि की 19 फरवरी को दुल्हन और उसका परिवार बारात का इंतजार कर रहे थे। लड़की वालों ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं। शादी समारोह का वेन्यू सज चुका था और मेहमानों के लिए दावत का पूरा इंतजाम किया गया था। निकाह मस्जिद में होना था। बारात आने में जब देरी होने लगी तो लड़की वाले घबरा गए। थोड़ी देर बाद दुल्हन के पिता को दूल्हे और उसके परिवार के बारात लेकर नहीं आने की जानकारी मिली।

दूल्हे के घर पहुंचे लड़की वाले

दुल्हन के पिता के शिकायत के मुताबिक, वेन्यू पर बारात नहीं पहुंचने के बाद वे सभी लड़के वाले के घर गए और उनके परिवार वालों से सवाल किया। लड़के के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें जो दहेज में फर्नीचर मिला है वो सभी पुराने है। उन्होंने नया फर्नीचर देने के साथ-साथ और दहेज की डिमांड की।

दहेज मांगने के आरोप में केस दर्ज

दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके परिवार वालों पर दहेज मांगने के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करा दिया है। उन्होंने लड़के वालों पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ शादी से इनकार करने का कारण ये था कि दहेज में उन्हें पुराना फर्नीचर मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button