मनोरंजन

सोनम-आनंद शादी रिसेप्शन: बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। शाम को होने वाले रिसेप्शन में खास मेहमान जुटने लगे हैं। शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद सोनम और आनंद ने पहला केक भी काटा दिया है। बता दें कि दोनों परिवार की सहमति से शादी के बाद मुंबई में सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। रिसेप्शन पार्टी की तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को लेकर कुछ दिनों से खूब चर्चा थी। कपूर और आहूजा परिवार द्वारा इस बारे में लगातार जानकारी भी दी गई। शादी का कार्ड बाहर आया तो शादी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मिली। और अब आज वो दिन भी आ गया जब अनिल कपूर की लाडली की शादी हो गई। इस खास मौके पर मेहमानों की लिस्ट लंबी थी। बॉलीवुड के दिग्गज इस भव्य शादी में पहुंचे और वर-वधु को आर्शीवाद दिया। मेहमानों की तस्वीर दिखने से पहले न्यूली वेड कपल सोनम और आनंंद की खूबसूरत तस्वीरें देख लीजिए।

sonam-kapoor

सोनम कपूर आनंद आहूजा शादी रिसेप्शन Pic & Photos

कपूर और आहूजा परिवार मुंबई के लीला होटल पहुंच चुके हैं। सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी के लिए इंडियन या वेस्टर्न फॉर्मल थीम रखा गया है। अब सभी मेहमान भी आना शुरू हो चुके हैं। बेटी के रिसेप्शन पार्टी में सबसे पहले पापा अनिल कपूर का लुक सबसे अगल दिखा। संजय कपूर ब्लैक सूट में नजर आए। वहीं बॉलीवुड एक्टर इमरान खान भी नजर आए।

kangana-sonam-wedding-reception

sonam-wedding-reception-pic

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button