क्राइम
शर्मनाकः बाप ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

किच्छा, जन केसरी।
किच्छा क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। पिता ने अपनी ही 10 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि आरोपी पिता शराब के लिए तीन माह पहले भी मकान मालिक के साथ मासूम को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ दुराचार और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किच्छा के निकटवर्ती गांव में एक व्यक्ति किराये पर रहता है। आरोप है कि बुधवार शाम उसने नशे में अपनी दस वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस को देखते ही मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।