उत्तराखण्डदेहरादून

सेवा, सम्मान और गंगा आरती के साथ रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन ने किया नए सत्र का आगाज

 

रुड़की, जन केसरी  । रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन ने रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सेवा, सम्मान और आध्यात्मिक आस्था के साथ किया। इस अवसर पर सीए दिवस और डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में क्लब से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों को समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, जबकि चिकित्सक मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित इन दोनों वर्गों का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व की बात है।नए सत्र के पहले दिन क्लब की टीम ने अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर प्रेम मंदिर पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। वहीं शाम को मां गंगा के चरणों में समाज के कल्याण, विश्व शांति और नए रोटरी वर्ष की सफलता की कामना करते हुए भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार जताते हुए जनसेवा के नए प्रकल्प संचालित करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर क्लब सचिव अर्पित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश, हेमंत अरोड़ा, पंकज गुप्ता, डॉ. ऋषभ जैन, हिमांशु पुंडीर, राजेश गुप्ता सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button