क्राइम

रिटायर कर्नल का मोबाइल-लैपटॉप हैक कर अश्लील फोटो डाली, केस

देहरादून।
रिटायर कर्नल का मोबाइल और लैपटॉप हैक कर उनके परिचितों को अश्लील फोटो भेजे गए। ऐसा कई बार होने पर परेशान कर्नल ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर वहां से पटेलनगर थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कर्नल सतेंद्र कुमार सिंह निवासी पंकज विहार पत्थुवाला, शिमला बाईपास रोड पर रहते हैं। रिटायरमेंट के बाद वह सोशल मीडिया साइट फेसबुक और वहाट्सएप पर एक्टिव हैं। 27 मई 2021 को किसी ने उनका मोबाइल और लैपटॉप हैक कर लिया। आरोप है कि इसके बाद उनकी फेसबुक आईडी पर अश्लील पोस्ट डाल दी। इस पर लोगों ने आपत्ति जातते हुए ऑन लाइन फेसबुक को कंप्लेन की। इसके बाद उनका मोबाइल प्रतिबंधित हो गया। पीड़ित ने अपना मोबाइल और लैपटॉप फार्मेट कराया। मोबाइल पर फेसबुक का उपयोग करना बंद कर दिया। पीड़िता ने कहा कि 27 सितंबर 2021 को फिर उनके मोबाइल से रहस्मय तरीके से सारे कांटेक्ट नंबर डिलीट हो गए। हैकर ने उनके गूगल एकाउंट से निजी फोटोग्राफ लेकर कर्नल की पत्नी के साथ ही उनकी महिला मित्रों को भेज दिए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने फेसबुक का उपयोग बंद कर दिया। आरोप है कि हैकर ने इसके बाद उनकी पुरानी आईडी से मिलती जुलती आईडी बनाई और उस पर अश्लील पोस्ट डाल दीं। इसके बाद भी हैकर ने उन्हें अलग-अलग तरीके से परेशान किया। आरोप है कि उनके घर पर भी धमकी भरे पत्र भेजे गए। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button