मनोरंजन

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला

मुंबई, एजेंसी
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब अपने नाम कर लिया है। लंदन स्थित साप्ताहिक अखबार ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए पोल में पचास एशियाई सुंदरियों के बीच 35 वर्षीय प्रियंका को पांचवी बार यह खिताब मिला है।
इस खुशी पर प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया कि मुझे इस अवार्ड के लिए अपने माता-पिता को धन्यवाद देना चाहिए। यह उनके आनुवांशिक गुंणों और आप लोगों के भरपूर प्यार के कारण संभव हो पाया है कि मैं इस सूची में लगातार पांचवी बार पहले स्थान पर पहुंची हूं। इसके अलावा बॉवीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही है। वहीं बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस बार तीसरे स्थान पर पिछल गई है। जबकि आलिया भट्ट चौथे स्थान पर रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button