उत्तराखण्डमनोरंजन

विराट और अनुष्का ने ली मां गंगा और संतों से विदा

ऋषिकेश: Virat Anushka in Rishikesh: उत्तराखंड में अपने छह दिन के प्रवास के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार की दोपहर स्वामी दयानंद आश्रम से विदा हुए। यहां से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और लौट गए।

बुधवार की दोपहर विराट और अनुष्का ने आश्रम परिवार से विदा ली। इस दौरान यह दोनों पूरी तरह से तरोताजा नजर आए उनके चेहरे से संतुष्टि और ताजगी स्पष्ट झलक रही थी। दयानंद आश्रम के अध्यक्ष साक्षातकृता नंद महाराज, प्रबंधक गुणानंद रयाल आदि ने उन्हें यहां से विदा किया। वहीं उनके देहरादून पहुंचने की सूचना है। बता दें कि देहरादून में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा का नलिहाल है। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि विराट और अनुष्‍का बेटी के साथ देहरादून आ सकते हैं।

विराट और अनुष्‍का हुए रवाना

वहीं बुधवार को स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। जिसके बाद विराट और अनुष्‍का यहां से रवाना हो गए। इससे पहले विराट कोहली, पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मंगलवार का दिन गंगा और संतों के सानिध्य में बिताया।उन्होंने मुंबई निवासी मित्र रहेजा डेवलपर्स परिवार की ओर से संतों के लिए आयोजित भंडारे में भी शिरकत की। विराट दंपती ने संतों का आशीर्वाद लिया। शाम को विराट आश्रम परिसर में बेटी वामिका के साथ खेलते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button