क्राइम
महिला की हत्या, होटल के रूम में मिला शव
पटना. राजधानी पटना के कदमकुंआ स्थित होटल अप्सरा में शुक्रवार को एक महिला की लाश मिली। चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। महिला का शव बेड पर पड़ा था। महिला के साथ एक और व्यक्ति ठहरा हुआ था। शव मिलने के बाद से वह फरार है। महिला को पत्नी बताकर लिया था रूम…
होटल के कर्मचारियों के अनुसार भानूप्रताप नाम के व्यक्ति ने अपने आईडी पर रूम लिया था। उसने महिला का परिचय अपनी पत्नी के रूप में कराया था। शव मिलने की सूचना के बाद लोकल पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।