
गोरखा सौरभ थापा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
देहरादून, जन केसरी । गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित द्वितीय गोरखा सौरभ थापा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की जरूरत है और इस तरह के आयोजन उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक सौरभ थापा की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में देशभक्ति, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, सागर गुरुंग, गौतम डंगवाल, सिकंदर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




