गढ़वाल कमिश्नर ने वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली को किया सम्मानित
देहरादून। जन केसरी
गढ़वाल कमिश्नर रविनाम रमन ने वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली को वर्ष 2020-21 में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला अधिकारी सम्मान से सम्मानित किया है। इससे पहले भी सुनील देवली को कई बार उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
सुनील देवली द्वारा कोरोना काल में अपने नियमित विभागीय कार्यों के अतिरिक्त लगभग 37 क्वारंटीन सेंटरों का सफल संचालन करते हुए इनमें खान-पान की व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की। उन्होंने प्रवासियों के रहने खाने की व्यवस्था के साथ उनको गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य भी किया। ऑक्सीजन सप्लाई में विशेष योगदान दिया। जिला अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने विशेष रूप से इनकी सराहना की। इस अवसर पर सीडीओ नितिका खंडेलवाल, समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।