उत्तराखण्ड

दिव्यांग बेस्ट गवर्नमेंट का अवार्ड कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन को मिला

देहरादून। जन केसरी
छावनी परिषद क्लेमेंटाउन की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस धूमधाम से मनाया गया। बोर्ड की ओर से दिव्यांगों को की जा रही मदद के बदौलत उसे दिव्यांग बेस्ट गवर्नमेंट-2017 से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने यह सम्मान दिया।
रविवार को क्लेमेंटाउन कैंट बोर्ड में विश्व दिवस मनाया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मनोरंजन किया। कैंट बोर्ड द्वारा संचालित तरंग स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इन दिव्यांगों की प्रस्तुति देखकर सभी दंग रह गए। इस कार्यक्रम में कई सरकारी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया था। कैंट बोर्ड के अध्यक्ष  ब्रिगेडियर सुभाष पनवर व मुख्यअधिशासी अधिकारी एमएस नौटियाल को सम्मानित किया गया।  वहीं अध्यक्ष सुभाष पंनवर ने क्षेत्रवासियों को आश्वाशन दिया  िकवह दिव्यांग बच्चों के लिए सहयोग करते रहेंगे। विधायक विनोद चमोली ने दिव्यांग बेस्ट गवर्नमेंट का अवार्ड कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, कैंट बोर्ड के सीईओ मोहम्मद समीर इस्लाम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सभासद रामकिशन यादव, तेग बहादुर आदि मौजूद रहे। सीईओ ने कहा कि वह दिव्यांगों के लिए अग्रसर कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button