उत्तराखण्डदेहरादून

बड़ी खबर: कैंट चुनाव में मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी डालेंगे वोट

Listen to this article

एक्सक्लूसिव
देहरादून,जन केसरी। कैंट बोर्ड देहरादून चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, इनकी पत्नी गीता धामी, राज्पाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह और राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर भी वोट डालेंगे। कैंट बोर्ड के वार्ड 07 से इनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास और राज्यपाल आवास से अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के भी नाम कैंट के वोटर लिस्ट में शामिल हैं।
30 अप्रैल को कैंट बोर्ड का चुनाव है। इसी माह 29 मार्च को नामांकन है। सभी दावेदार नेता अपने अपने तरीके से चुनाव प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। इधर, कैंट बोर्ड ने मतदाताओं का वोटर लिस्ट जारी कर दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक के नाम है। वोटर लिस्ट में नाम शामिल इसलिए किया गया है कि ये सभी वीआईपी कैंट क्षेत्र में रहते हैं। नियमानुसार कैंट क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति छह माह से अधिक समय से रहता है और इसका उसके पास प्रमाण है तो वह वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा सकता है।

 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह

मुख्यमंत्री और राज्यपाल का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ जाने से भाजपा दावेदार को बड़ी राहत मिली है। आवश्यकतनुसार सीएम अपने दावेदार नेता के लिए चुनाव प्रसार में भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड सात से भाजपा नेत्री मेघा भट्ट ही चुनाव लडेंगी। मेघा भट्ट नवनिर्वमान सभासद भी हैं। इसका इनको फायदा मिलेगा। इसके अलावा इस वार्ड से विनय गुप्ता, गौरव डंगवाल, सचिदानंद तिवारी, रेखा क्षेत्री, अनिता डाटा आदि दावेदार भी चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button