मनोरंजन
अभिनेत्री सोनम कपूर आठ मई को करेंगी शादी, दूल्हेराजा का नाम जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर अपने करीबी दोस्त आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी करने जा रही हैं। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
सोनम कपूर की शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरु हो चुकी है। कार्ड छपने शुरू हो चुके हैं। वहीं गहने और कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। घर में सजावट भी कर दी गई है। हाल ही में कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि, कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि हम सोनम और आनंद की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। वेडिंग मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद।