देहरादून

कैंट बोर्ड को ठेंगा दिखा रहा है जीआरडी कॉलेज प्रशासन, चल रहा है खुलेआम अवैध निर्माण

कैंट बोर्ड के सीईओ की चुप्पी पर उठ रहे हैं सवाल

देहरादून। प्रतिबंधित क्षेत्र केहरी गांव में खुलेआम अवैध निर्माण चल रहा है। इसकी जानकारी कैंट बोर्ड के सीईओ अभिनव सिंह को भी है। लेकिन उनके द्वारा अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सीईओ की चुप्पी पर कई सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि केहरी गांव के एक नेता इस प्रकरण में सीईओ से लगातार संपर्क में है।
कैंट बोर्ड क्षेत्र केहरी गांव में निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। सैन्य सुरक्षा के मध्यनजर इस क्षेत्र को प्रतिबंधित किया गया है। बीच-बीच में जब भी इस क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू हुआ कैंट बोर्ड प्रशासन ने कार्रवाई की। कई हॉस्टल भी अभीतक सील ही चल रहे हैं। इधर, कैंट बोर्ड के सीईओ अभिनव सिंह की लापरवाही उजागर हो रही है। अवैध निर्माण का मामला संज्ञान में होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जबकि इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक जगहों पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक नेता इस मामले को निपटाने का हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button