उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

देहरादून में नोटा से पीछे रह गए 77 प्रत्याशी

देहरादून।

इस साल देहरादून में 117 में से 77 प्रत्याशी नोटा से पीछे रह गए। 2017 में यह आंकड़ा 70 था। नोटा ने आप, यूकेडी, बसपा और सपा के प्रत्याशियों को भी पीछे छोड़ा। सबसे अधिक 1380 बार नोटा चकराता में दबा। सबसे कम विकासनगर में 388 लोगों ने नोटा दबाया।वर्ष 2017 के चुनाव में 122 प्रत्याशियों में से 70 प्रत्याशियों को नोटा ने पछाड़ा था। सबसे अधिक 994 लोगों ने डोईवाला में नोटा का बटन दबाया था। वर्ष 2017 में सबसे कम चकराता में 391 वोटों के साथ नोटा अंतिम स्थान पर था। चकराता में नोटा ने आप प्रत्याशी, कैंट में बसपा, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, धर्मपुर में यूकेडी के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ा। इस बार 8094 लोगों ने नोट का बटन दबाया।—कब कितनी बार दबा नोटासीट 2017 2022चकराता 391 1380विकासनगर 466 388सहसपुर 673 1099धर्मपुर 377 528रायपुर 548 956राजपुर रोड 697 617कैंट 641 614मसूरी 634 701डोईवाला 994 992ऋषिकेश 775 819
इन्हें पीछे छोड़ा2017 में सबसे अधिक रायपुर सीट से 13 प्रत्याशियों से नोटा आगे रहा था। धर्मपुर में 11, मसूरी, डोईवाला में आठ-आठ, कैंट, विकासनगर में सात-सात, ऋषिकेश और सहसपुर में छह-छह, राजपुर रोड में चार प्रत्याशियों को नोटा ने पीछे किया था। 2022 में चकराता में 7, कैंट में 7, धर्मपुर में 14, डोईवाला 7, मसूरी 4, रायपुर 11, राजपुर रोड 6, ऋषिकेश में 8, सहसपुर में 8 और विकासनगर में 5 प्रत्याशी नोटा से पीछे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button