उत्तर प्रदेश

इस कहानी को सुनकर हो जाएंगे हैरान, हर घर में मिलेगा आपको तीन दरवाजे

गोरखपुर, रेखा सिंह
इसको अंधविश्वास कहे या कोई रहस्य, लेकिन इस गांव में आकर आपको हैरानी जरूर होगी। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला क्षेत्र में स्थित मझौली राज एक ऐसा गांव है जहां जाने वाले लोग यहां के घरों को देखकर हैरान हो जाते हैं। इस गांव में आपको लगभग हर घर में तीन दरवाजे देखने को मिलेगा। जो भी इस गांव से होकर गुजरता है वह जरूर यहां रूककर इस गांव के बारे में जानने की कोशिश करता है। तो आईए जानते हैं इस गांव की रहस्यमयी कहानी।
स्थानीय लोगों व बुजुर्गों की माने तो विशेन वंश वाटिका की किताब में ये लिखा हुआ है कि 1416 ईसवीं में यहां के राजा बलभद्र नारायण मल्ल के पूर्वजों ने अपनी सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नदी के बीचोबीच अपना महल बनवाया। जिस कारण सूर्य की किरणें विपरीत दिशा से महल पर पड़ने लगी। जिसे सूर्य वेद कहा जाता था। दिशा विपरीत होने के कारण यहां की उन्नति रूक सी गई थी। जिसके बाद यहां के राजा का पाटन होने लगा था। राज्य में त्राहिमाम की स्थिति हो गई। इन सब को देखते हुए ज्योतषाचार्यों ने राजा को सलाह दी कि अगर सूर्य वेद से बचना है, तो नगर के सभी घरों में तीन-तीन दरवाजे लगाने के आदेश दिए जाएं ।तब से आजतक यहां के घरों में तीन-तीन दरवाजे बनाये जाते हैं। इस गांव में हर हिंदु-मुस्लिम आदि जाति के लोग रहते हैं। जो इस परंपरा को अभी भी मानते हैं। पर्यटक इस गांव को भी देखने आते हैं। आज के समय में भी लोग अपने घरों में तीन दरवाजे बनाते हैं। इन लोगों का मानना है कि ऐसा करने से विकास होगा न कि विनाश।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button