उद्योगपतियों ने मंत्री मदन कौशिक का किया स्वागत, औद्योगिक मुद्दों पर चर्चा

जन केसरी, संवाददाता। जनपद में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने भाग लिया और मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित उद्यमियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री मदन कौशिक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए कार्य करना होगा, जिससे प्रदेश को तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सके।
इस दौरान लघु उद्योग भारती सिडकुल एवं हरिद्वार इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट एसोसिएशन के महासचिव विनीत धीमान, बहादराबाद इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पांडे, सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अनुज चौहान, लघु उद्योग भारती रुड़की नगर के जिला अध्यक्ष केतन भारद्वाज, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव अजय कुमार गर्ग के अलावा उद्योगपति आत्मा सिंह, अरविंद गुप्ता, अवध गुप्ता, हरभजन सिंह, परमिंदर शर्मा, पुनीत गोयल, सुलभ जैन, सुरेश फुलवानी और मनोज मिश्रा सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।



