उत्तराखण्ड

बिना पैर गुड्डू सिंह ने सात किलोमिटर की दौड़ की पूरी, जानिए इनके बारे में…….

देहरादून। मजबूत इरादों और दृढ़ इच्छाशक्ति से इंसान अपनी दुर्बलताओं को भी पछाड़ सकता है। इस वाक्य को यथार्थ किया है दिव्यांग गुड्डू सिंह पंवार ने। गुड्डू सिंह ने सात किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी करते हुए सभी को हैरान कर दिया। गुड्डू सिंह का दोनों पैर नहीं है।
गुड्डू सिंह पंवार मसूरी के रहने वाले हैं। इनको जैसे ही देहरादून मैराथन के बारे में पता चला वह दून आकर इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। रविवार को आयोजित देहरादून मैराथन के सात किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया। गुड्डू सिंह पंवार दिव्यांग हैं, इनके दोनों पैर नहीं हैं। बावजूद मैराथन में इनकी रेस देखकर अन्य प्रतिभाग दंग रह गए। दिव्यांग गुड्डू सिंह पंवार चार ने खुद की बनाई बैयरिंग वाली तख्ती से सात किमी की रेस पूरी की। इनके मजबूत इरादों और दृढ़ इच्छाशक्ति को देखते हुए पुलिस ने इनको सम्मानित भी किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button