उत्तराखण्ड

कैंट बोर्ड के मौनी बाबा से आखिर क्यों हैं कर्मचारी व क्षेत्रवासी परेशान

देहरादून। कैंट बोर्ड देहरादून के एक मौनी बाबा से आजकल उनके कर्मचारी नाराज चल रहे हैं। कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्रवासी भी परेशान हैं। क्योंकि मौनी बाबा अपनी हेकड़ी दिखाने के लिए ही मुंह खोलते हैं। वरना पूरा दिन क्षेत्रवासियों की समस्या पर चुप ही रहते हैं। ऐसे में लोग अब इनको मौनी बाबा के नाम से अंदर बाहर चर्चा करने लगे हैं।
आप सभी को ये जानकर हैरानी होगी कि कैंट के नागेश्वर कॉलोनी के लोग एक माह से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कॉलोनी के आसपास के अन्य कॉलोनियों में भी पेयजल किल्लत की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रवासी परेशानी हैं। प्रेमनगर क्षेत्र में भी यही हाल है। इधर, कैंट बोर्ड ट्यूबवेल खराब होने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। इस पूरे प्रकरण में मौनी बाबा मौन हैं। उनको क्षेत्र की समस्या से कोई लेनादेना नहीं है। इन सब में एक डिजिटल नेता भी शामिल हैं। जो क्षेत्रवासियों की समस्या को समाधान कराने के बजाये सोशल मीडिया पर खेल रहे हैं। ठीक इसी प्रकार कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों की बहार आ गई है। क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे हैं। इस प्रकरण में भी मौनी बाबा बिल्कुल मौन हैं। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि मौनी बाबा ने पार्टी बदल ली है। अब नये-नये कर्मचारियों को अपने पार्टी में शामिल कर लिया है। जो गोपनीय सूचना उनतक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button