उत्तराखण्डदेहरादून

गढ़ी में अतिक्रमण को लेकर दो फाड़, बीच में फंसे मंत्री गणेश जोशी

एक गुट ने अतिक्रमण के खिलाफ निकाली रैली, मंत्री जोशी से की मुलाकात

देहरादून। गढ़ी में सिंचाई विभाग की जमीन से कैंट बोर्ड द्वारा हटाए गए अतिक्रमण के बाद सियासी तेज हो गई है। यहां दो गुटों में दो फाड़ हो रखा है। कुछ दिन पहले कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में रेहड़ी ठेली वालों ने मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की थी। इनका कहना है कि वह लंबे समय से यहां कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में हमें हटाया न जाए। मंत्री ने उचित आश्वासन दिया था। वहीं, कैंट युवा समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार को पुन: अतिक्रमण करने के विरोध में रैली निकाली। कैंट थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वह मंत्री गणेश जोशी से भी मिले। समिति ने कहा कि प्रशासन द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। ऐसे में दोबारा से रेहड़ी ठेली वालों को वहां कारोबार शुरू करने की अनुमति ना दी जाए। मंत्री ने इनको भी उचित आश्वासन दिया है। अब दोबारा से रेहड़ी ठेली लगती है या नहीं वो तो बात की बात है। लेकिन एक बात तो यह तय हो गया है कि अतिक्रमण पर सियासी शुरू हो गई है। बीच में मंत्री जी फंस गए हैं। ऐसे में वह दोनों गुटों को नाराज नहीं होने देने की कोई ना कोई दांव जरूर खेलेंगे।
पहले की बैठक फिर निकाली आक्रोश रैली

अतिक्रमण के खिलाफ आक्रोश रैली के दौरान कैंट थाना में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
अतिक्रमण के खिलाफ आक्रोश रैली के दौरान कैंट थाना में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

शनिवार को कैंट युवा समिति द्वारा दुर्गामंदिर परिसर में बैठक की गई। जहां समिति के अध्यक्ष राजन बस्नेत, उपाध्यक्ष प्रवीन जोशी, कृष्ण कुमार कश्यप आदि ने गढ़ी-डाकरा में पुन लग रही रेहड़ी ठेली वालों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के चक्कर में कुछ लोगों द्वारा दोबारा से अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है। जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों की वजह से अब कैंट क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं होने लगी है। बैठक के बाद आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें स्थानीय कई नेता भी शामिल हुए।
ये रहे मौजूद
भुवनेश्वर रावत, विकास थापा, दिनेश गुप्ता, विनोद बिष्ट, प्रदीप, सीबी थापा, संजय तिवारी, रघुवीर सिंह भंडारी, सुनील डंगवाल, हरपाल हरेंद्र चौहान, अशोक खत्री, मनीष रोहिला, संतोष शर्मा, मनी सोंधी, शशिकांत शर्मा,  विनय गुप्ता, मधु गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

कुछ दिन पहले कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष बिष्णु गुप्ता के नेतृत्व में मंत्री गणेश जोशी से मिलते रेहड़ी ठेली वाले।
कुछ दिन पहले कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष बिष्णु गुप्ता के नेतृत्व में मंत्री गणेश जोशी से मिलते रेहड़ी ठेली वाले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button