उत्तराखण्डबिहार

आज शीशमबाड़ा के 320 परिवार उड़ज जाएगा, उड़जने के पीछे ये है वजह

देहरादून। (जन केसरी)
शीशमबाड़ा में सीआरपीएफ की 58 बीघा से अधिक जमीन पर 320 परिवार के लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर वहां रह रहे हैं। ये सभी लोग गरीब होने का दावा करते हैं। वहीं आज (बुधवार) प्रशासन की जेसीबी इन अवैध घरों पर गरजेगी। प्रशासन व पुलिस ने अवैध निर्माण तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। कब्जाधारियों के तेवर को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हंगामें के पूरे आसार हैं।
शीशमबाड़ा के मलिन नई बस्ती में राज्य सरकार ने सीआरपीएफ को करीब 58 बीघा जमीन आवंटित की है। लेकिन इस जमीन पर सालों से कब्जा है। यहां लोग पक्के निर्माण कर रह रहे हैं। अब इनको यहां से हटाना प्रशासन के लिए सिरदर्दी बना हुआ है। प्रशासन ने 320 घरों को नोटिस देकर अवैध कब्जे को खाली करने को कहा है। जिसके बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। कब्जाधारी अवैध अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि वह यहां से किसी भी सूरत में नहीं हटेंगे।
——–
बुधवार को अवैध निर्माण तोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कब्जाधारियों से अपील है कि वह शांतिपूर्वक घर खाली कर दें। निवेदिता कुकरेती, एसएसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button