क्राइम

देश की पहली महिला जासूस गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी की बेटी निकली ये महिला

मुंबई, एजेंसी। देश की पहली प्राइवेट महिला जासूस रजनी पंडित को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वो अपने क्लाइंट्स के लिए अवैध तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स को प्राप्त किया करती थीं। अवैध तरीके से सोर्सिंग और सीडीआर बेचने की वजह से  पुलिस ने जासूसी का भंडाफोड़ करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

रजनी पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी हैं। समरेश झा नाम के जासूस को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पंडित को उनके घर से गिरफ्तार किया। झा ने पुलिस को बताया कि वह कॉल डिटेल्स को रजनी के कहने पर सोर्स करता था और फिर इन्हें मोटी रकम पर बेचता था। ठाणे पुलिस प्रणुख परम बीर सिंह ने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि रजनी ने करीब 5 लोगों के सीडीआर मांगे और खरीद थे। उन्होंने बताया- इस रैकेट में पंडित की भूमिका स्पष्ट तरीके से सामने आई है। जो भी लोग घोटाले में शामिल हैं वो देश के किसी भी कोने में छुप जाएं उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button