क्राइम

कपड़ा मंत्रालय के सहायक निदेशक ने महिला के फाड़े कपड़े, ये है समाचार

देहरादून। जन केसरी।
भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के क्षेत्रीय सहायक निदेशक ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि सहायक निदेशक ने महिला के साथ गाली गलौच के साथ अश्लील हरकत भी की। महिला की ओर से वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
वसंत विहार थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि एक महिला ने भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के क्षेत्रीय सहायक निदेशक संतोष कुमार के खिलाफ गाली-गलौच, अश्लील हरकत, कपड़े खींचने और फाड़ने के संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने बताया
कि उसका शिल्प कार्ड नवीनिकरण होना था। वे शांति विहार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अधिकारियों से संपर्क किया। आरोप है कि इस दौरान संतोष कुमार ने इसके एवज में पैसे मांगे। पैसे नहीं देने के बाद संतोष कुमार ने उसके साथ बदतमीजी के साथ बातचीत करते हुए गाली-गलौच की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कपड़े खींचे, जिसके कारण कपड़े फटे। महिला ने बताया कि इस संबंध में वे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित में शिकायत भेजा। रिस्पांस नहीं मिलने पर वस्त्र मंत्रालय में स्मृति ईरानी से भी शिकायत की। बाद में महिला आयोग गई। अंत में अब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उसने बताया कि शिल्प कार्ड निशुल्क बनता है।   इस मामले की जांच दारोगा हिमानी चौधरी को दी गई है। जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button