उत्तराखण्डदेहरादून

शिवाजी महाराज के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: त्रिवेंद्र सिंह रावत

रुड़की। भारत रक्षा मंच द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कुशल रणनीति और गोरिल्ला वार के दम पर विशाल मुगल सेना को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की राजसत्ता का इतिहास भारत में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। आज हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए संगठित होना होगा। विशिष्ट अतिथि स्वामी लोकेश महाराज ने कहा कि शिवाजी एक ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने कभी हार नहीं मानी और मुगलिया सल्तनत के दांत खट्टे किए। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र और सनातन की रक्षा के लिए समर्पित रहा। भारत रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि चौधरी और महामंत्री अजीत सिंह के संचालन में हुए इस कार्यक्रम को राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, कर्नल विशाल रोशनिया और मेयर अनीता ममगाईं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, संजीव कौशिक एडवोकेट, सुभाष सरीन आदि मौजूद रहे।
फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button