बिहारमनोरंजन

CM नीतीश के ट्वीट पर पवन सिंह का गाना ‘मजनुआ पीटाता’ हुआ वायरल!

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri film industry) के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग के साथ उनकी सिंगिंग के भी सभी दीवाने हैं। पवन सिंह ने अपने फैंस को इस कोरोना काल में कई हिट गाने दिए। अब पवन सिंह का एक और जबरदस्त गाना (Pawan Singh ka gana) रिलीज़ हुआ है। पवन सिंह का नया गाना ‘मजनुआ पीटाता’ (Majanuaa Pitata) भोजपुरी युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri film industry) के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग के साथ उनकी सिंगिंग के भी सभी दीवाने हैं। पवन सिंह ने अपने फैंस को इस कोरोना काल में कई हिट गाने दिए। अब पवन सिंह का एक और जबरदस्त गाना (Pawan Singh ka gana) रिलीज़ हुआ है। पवन सिंह का नया गाना ‘मजनुआ पीटाता’ (Majanuaa Pitata) भोजपुरी युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।पवन सिंह का जो नया गाना है वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक ट्वीट से प्रेरित है। बीते दिनों बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के ज़रिये लॉकडाउन को बढ़ाने की जानकारी दी। जिसके बाद एक युवक ने सीएम को टैग करते हुए अपना दुःख प्रकट किया और लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी भी रुकवा दी जाए। जिससे प्रेरित होते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने इसे गाने का रूप दे दिया।गाना ‘मजनुआ पीटाता’ (Majanuaa Pitata) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें, पवन सिंह के इस गाने को बस कुछ ही घंटों में 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। ‘मजनुआ पीटाता’ (Majanuaa Pitata) गाने को यूट्यूब पर याशी फिल्म्स द्वारा रिलीज़ किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। गाने में पवन सिंह के साथ पल्लवी गिरी नजर आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button