उत्तराखण्डराष्ट्रीय

आंधी-बारिश को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम बदलेगा

जन केसरी, नई दिल्ली । भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 36 घंटों के दौरान 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

बिहार में 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

 

उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी हुई है। लखनऊ, नोएडा और पूर्वांचल के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button