मनोरंजन

दून की आकांक्षा मिस एशिया में थर्ड रनरअप

देहरादून, जन केसरी।
दक्षिण कोरिया में आयोजित मिस एशिया प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली देहरादून की आकांक्षा सिंह थर्ड रनरअप रहीं।
24 नवंबर से कोरिया में मिस एशिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 27 देशों के सुंदरियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद विभिन्न सब टाइटल आयोजित हुए। मिस एशिया के अंतिम दौर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली दून की आकांक्षा थर्ड रनरअप रही। ब्रेक एंटरेनमेंट के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि आकांक्षा इस समय अपने माता पिता के साथ मंबई में है। 10 दिसंबर तक देहरादून आने की संभावना है। उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला सहित अन्य संुदरियां देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button