राष्ट्रीय

डॉ उदित राज: दलितों के यहां खाना खाना राजनीति अभियान, दलितों को कर रहे हैं ये लोग अपमान

दलितों के यहां घर जाकर खाना खाने वाले नेताओं व पार्टियों पर अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने कहा कि ये सिर्फ राजनीति अभियान है। इससे दलितों को अपमान करने की कोशिश की जा रही है। जिसका परिणाम असफल रहेगा।
udit-raj-dalit

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज

अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से बुधवार को सीएमआई अस्पताल के पास एक होटल में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने दलितों के यहां खाना खाने को राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी इस अभियान का प्रयोग किया था जो कि असफल हुए। अब भाजपा द्वारा इस अभियान को शुरू किया गया है। जिसका परिणाम भी असफल रहेगा। डॉ राज ने कहा कि दलित के घर जाकर भोजन करना दलितों का अपमान है। जिसका परिणाम राहुल गांधी के बाद इस पार्टी को भी भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button