उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

विनाश के समर्थक है राहुल गांधीः योगी

उत्तर प्रदेश। जन केसरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें और कांग्रेस को ‘‘विकास विरोधी’’ और ‘‘विनाश’’ के समर्थक बताया। आदित्यनाथ ने विकास के गुजरात मॉडल की प्रशंसा की जिसका कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारा अक्सर मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने वलसाड जिले में ‘गुजरात गौरव यात्रा’ में शामिल होते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने गुजरात के दो महान नेताओं महात्मा गांधी और सरदार पटेल का ‘‘अपमान’’ किया।

उन्होंने यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह विकास के नहीं बल्कि विनाश के समर्थक हैं। आदित्यनाथ ने दावा किया कि राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में लंबे समय से कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘गत 14 वर्षों में उत्तर प्रदेश से सांसद होते हुए भी उन्होंने जिलाधिकारी का एक कार्यालय तक नहीं बनवाया। आप ऐसे व्यक्ति से गुजरात में विकास के लिए क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button