समर्पण महिला शाखा ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

रुड़की। समर्पण महिला शाखा की ओर से सोमवार को एक होटल में बैठक आयोजित की गई। शाखा की अध्यक्ष रेणु गुप्ता ने सर्व सहमति से कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जिसमें समाजसेवी मनीषा बत्रा, पुजा गुप्ता एवं सुगन्ध जैन को संरक्षक पद पर मनोनित किया गया।
इसके अलावा संस्था को विस्तार देते हुए महामंत्री पद पर राखी शर्मा (पार्षद), कोषाध्यक्ष बबीता यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिभा गर्ग, मिनाक्षी अरोड़ा, अनुराधा गोयल, उपाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, संगीता गोयल, वैशाली गोयल, छवि बंसल, लक्ष्मी अग्रवाल, सह-महामंत्री विद्या त्यागी, रेणू पुरी, सह-कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, संगठन मंत्री वंदना अग्रवाल, शालू सैनी, ऑडिटर ज्योति सैनी, सलहाकार समिति रश्मि सैनी, उमा त्यागी, मिनाक्षी सैनी, मिडिया प्रभारी रेशू त्यागी आदि पदों पर मनोनित किया गया। समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल द्वारा उपरोक्त महिला शाखा के सभी पदो पर मनोनित पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।