उत्तराखण्डक्राइम

’कॉमेडी’ चोर ने फौजी के घर किया लाखों की चोरी, खुद फंसा अपने जाल में………..

देहरादून। जन केसरी

एक चोर ने शातिर अंदाज में एक फौजी के घर दिन दहाड़े लाखों के गहने और नगद चोरी करने में सफल रहा। लेकिन उसने ऐसी गलती कर दी कि उसके पास तक पुलिस को पहुंचने में अब देरी नहीं लगेगी। चोर ने अपना सेलफोन गलती से फौजी के घर में ही छोड़कर चला गया। यह मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर थाना क्षेत्र शिवपुरी में जगत सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। जगत सिंह फौजी हैं। इन्होंने बताया कि किसी परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। वापस आया तो घर के दरवाजे और आलमारी का लॉकर टूटा मिला। उन्होंने बताया कि करीब तीन लाख रूपये नगद और दो लाख के जेवरात चोरी हुए हैं। 29 सितंबर के दिन भाई की शादी है। इसलिए वह बैंक से पैसे निकालकर घर लाए हुए थे। चोरी करने वाला युवक अपना सेलफोन गलती से कमरे में छोड़कर चला गया। फौजी जगत सिंह ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फौजी को एक पुताई वाले पर शक है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button