उत्तराखण्ड

कैंट बोर्ड ने अवैध कब्जा वालों पर की ये कार्रवाई, सोमवार को यहां चलेगा अभियान

देहरादून। सिंचाई विभाग के जमीन पर अवैध रूप से स्थापित रेडी-ठेली वालों को हटाये जाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को कैंट बोर्ड की टीम ने गढ़ी में अवैध कब्जे को चिन्हित किया। चिन्हित इन अवैध निर्माण व कब्जे को सोमवार को कैंट बोर्ड की टीम पुलिस की मदद से हटाएगी। इससे पूर्व अवैध कब्जा करने वालों को स्वयं से हटने को कहा गया है।
शनिवार को कैंट बोर्ड की टीम ने गढ़ी कैंट चौक से डाकरा बाजार तक अवैध कब्जा को चिन्हित किया। इन सभी जगहों पर लाल निशान लगाये गए। साथ ही सभी को सोमवार से पहले स्वयं से अवैध कब्जा खाली करने को कहा गया है। वरना सोमवार से कैंट बोर्ड की टीम इनके खिलाफ अभियान चलाएगी।

कैंट बोर्ड के कर्मचारी द्वारा गढ़ी में अवैध कब्जा को चिन्हित करते हुए लाल निशान लगाए गए।
कैंट बोर्ड के कर्मचारी द्वारा गढ़ी में अवैध कब्जा को चिन्हित करते हुए लाल निशान लगाए गए।

जमीन सिंचाई विभाग की कमाई कर रहा था कैंट बोर्ड
सिंचाई विभाग की जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जा है। इन कब्जों पर रेडी-ठेली वालों के अलावा दुकानें हैं। जिनसे कैंट बोर्ड तहबाजारी शुल्क वसूलता है। तहबाजारी शुल्क में भी लंबे समय से खेल रहा है। जिसका खुलासा बहुत जल्द किया जाएगा। इधर, सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कैंट बोर्ड इन लोगों से तहबाजारी शुल्क वसूलता है। यही वजह है कि दिन पर दिन उनकी जमीन पर कब्जा होते गए। कहीं न कहीं इसमें कैंट बोर्ड की भी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने का निर्देश सरकार का है। इसी क्रम में अवैध कब्जा व निर्माण हटाये जा रहे हैं।

कैंट बोर्ड के एक पूर्व उपाध्यक्ष को झटका
सूत्र ने बताया कि कैंट बोर्ड ठीक से बिना भेदभाव किए इस अभियान को चलाया कैंट बोर्ड के एक पूर्व उपाध्यक्ष को काफी नुकसान होने वाला है। क्योंकि उनके द्वारा पैसे ले लेकर ठेडी वालों को कब्जा दिलाया गया है। इधर, गढ़ी क्षेत्र से अवैध कब्जा हटा देने के बाद निश्चित तौर पर लोगों को जाम से निजात मिलेगी। फुटपाथ खाली होंगे तो लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button