उत्तराखण्डराष्ट्रीय

बड़ी खबर: कैंट के सिविल एरिया जाएंगे नगर निकायों में, आ गया आदेश

देहरादून। कैंट के सिविल एरिया नगर निकायों में शामिल किए जायेंगे इससे संबंधित पत्र एडीएम द्वारा कैंट बोर्ड चकराता, क्लेमेनटाउन, गढ़ी कैंट और लंढौर को भेजा गया है। पत्र के माध्यम से एडीएम रामजी शरण शर्मा ने इन छावनियों से जो सिविल एरिया बाहर करनी है उसकी क्षेत्रफल, जनसंख्या दिशावार आदि रिकॉर्ड शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।


लंबे समय से कैंट के सिविल एरिया को नगर निकायों में शामिल करने की चर्चा एवं प्रक्रिया चल रही है। यही वजह है कि हाल ही में कैंट बोर्ड का चुनाव भी स्थगित करना पड़ा। अब चुनाव कराने से पहले जिन सिविल एरिया को नगर निकायों में शामिल करना है उसपर काम किया जा रहा है। सूत्र ने बताया कि पहले चरण में लंढौर और चकराता कैंट के सिविल एरिया को नगर निकायों में शामिल किया जाएगा। इसके बाद क्लेमनटाउन तथा गढ़ी कैंट का नंबर आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button